ढाई की महिमा
*शिवम् शरणम् गच्छामि* *शिवो वेदा वेदो शिवम्* *अक्षर ढाई ~ जिसमें बहुत कुछ बन्धु मेरे भाई~~~* *ज्ञान मार्ग जब,* *खोजने निकला,* *मार्ग मिला, अलबेला।* *जहां भी जाऊं,* *जिधर भी देखूं,* *मिले ढाई अक्षर, का मेला।* *सोचा इक पल,* *ध्यान लगा कर* *क्या होता है,* *अक्षर ढाई~~~* *आया मेरी,* *समझ में जो,* *बतलाता हूं,* *मैं वो बन्धु/भाई~~~* *रह जाता सब'* *ज्ञान अधूरा'* *जो ना मिलता,* *उत्तर बन्धु/भाई~~~* 🙏🏻🏵️🙏🏻 🌹🌹🌹 *ढाई अक्षर का वक्र,* *और ढाई अक्षर का तुण्ड।* *ढाई अक्षर की रिद्धि,* *और ढाई अक्षर की सिद्धि।* *ढाई अक्षर का शंभु,* *और ढाई अक्षर की अम्बा* *ढाई अक्षर का ब्रम्हा,* *और ढाई अक्षर की सृष्टि।* *ढाई अक्षर का विष्णु,* *और ढाई अक्षर की लक्ष्मी।* *ढाई अक्षर का कृष्ण,* *और ढाई अक्षर की कांता।* (राधा रानी का दूसरा नाम) *ढाई अक्षर की दुर्गा,* *और ढाई अक्षर की शक्ति।* *ढाई अक्षर की श्रद्धा,* *और ढाई अक्षर की भक्ति।* *ढाई अक्षर का त्याग,* *और ढाई अक्षर का ध्यान।* *ढाई अक्षर की तृप्ति,* *और ढाई अक्षर की तृष्णा।* *ढाई अक्षर का धर्म,* *और ढा...