ढाई की महिमा

*शिवम् शरणम् गच्छामि*

*शिवो वेदा वेदो शिवम्*

*अक्षर ढाई ~ जिसमें बहुत कुछ बन्धु मेरे भाई~~~*

*ज्ञान मार्ग जब,*
*खोजने निकला,*
*मार्ग मिला, अलबेला।*
*जहां भी जाऊं,*
*जिधर भी देखूं,*
*मिले ढाई अक्षर, का मेला।*

*सोचा इक पल,*
*ध्यान लगा कर*
*क्या होता है,*
*अक्षर ढाई~~~*

*आया मेरी,*
*समझ में जो,*
*बतलाता हूं,*
*मैं वो बन्धु/भाई~~~*

*रह जाता सब'*
*ज्ञान अधूरा'*
*जो ना मिलता,*
*उत्तर बन्धु/भाई~~~*

🙏🏻🏵️🙏🏻
🌹🌹🌹

*ढाई अक्षर का वक्र,*
*और ढाई अक्षर का तुण्ड।*
*ढाई अक्षर की रिद्धि,*
*और ढाई अक्षर की सिद्धि।*
*ढाई अक्षर का शंभु,*
*और ढाई अक्षर की अम्बा*

*ढाई अक्षर का ब्रम्हा,*
*और ढाई अक्षर की सृष्टि।*
*ढाई अक्षर का विष्णु,*
*और ढाई अक्षर की लक्ष्मी।*
*ढाई अक्षर का कृष्ण,*
*और ढाई अक्षर की कांता।*
(राधा रानी का दूसरा नाम)

*ढाई अक्षर की दुर्गा,*
*और ढाई अक्षर की शक्ति।*
*ढाई अक्षर की श्रद्धा,*
*और ढाई अक्षर की भक्ति।*
*ढाई अक्षर का त्याग,*
*और ढाई अक्षर का ध्यान।*

*ढाई अक्षर की तृप्ति,*
*और ढाई अक्षर की तृष्णा।*
*ढाई अक्षर का धर्म,*
*और ढाई अक्षर का कर्म।*
*ढाई अक्षर का भाग्य,*
*और ढाई अक्षर की व्यथा।*

*ढाई अक्षर का ग्रन्थ,*
*और ढाई अक्षर का संत।*
*ढाई अक्षर का शब्द,*
*और ढाई अक्षर का अर्थ।*
*ढाई अक्षर का सत्य,*
*और ढाई अक्षर का मिथ्या।*

*ढाई अक्षर की श्रुति,*
*और ढाई अक्षर की ध्वनि।*
*ढाई अक्षर की अग्नि,*
*और ढाई अक्षर का कुण्ड,*
*ढाई अक्षर का मंत्र,*
*और ढाई अक्षर का यंत्र।*

*ढाई अक्षर की सांस*
*और ढाई अक्षर के प्राण।*
*ढाई अक्षर का जन्म,*
*ढाई अक्षर की मृत्यु,*
*ढाई अक्षर की अस्थि,*
*और ढाई अक्षर की अर्थी।*

*ढाई अक्षर का प्यार*
*और ढाई अक्षर का स्वार्थ।*
*ढाई अक्षर का मित्र*
*और ढाई अक्षर का शत्रु*
*ढाई अक्षर का प्रेम*
*और ढाई अक्षर की घृणा।*

*जन्म से लेकर मृत्यु तक,*
*हम बंधे हैं ढाई अक्षर में।*
*हैं ढाई अक्षर ही वक़्त में,*
*और ढाई अक्षर ही अंत में।*
*समझ ना पाया कोई भी,*
*है रहस्य क्या ढाई अक्षर में।*

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय काव्यशास्त्र

रामचरितमानस में चित्रित भारतीय संस्कृति।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी विस्तार और चुनौतियां